logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट के सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं मनोरोग विभाग की ओर से एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्य

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के मनोचिकित्सा एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वांधान में योगा फाॅर मेन्टल एण्ड फिजिकल वेल बीईंग विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शानदार आयोजन किया गया।

जिसमें देशभर से पधारे एक दर्जन से अधिक विख्यात चिकित्सकों, योगाचार्यो, मनोचिकित्सको आदि ने उपस्थित स्टाॅफ एवं मेडिकल छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवन में योग के महत्व को विस्तार से इंगित करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय के लिए योग को सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ करार देते हुए भारत को फिर से दुनिया का सिरमौर बनाने में योग की भूमिका को सर्वोच्च करार दिया।

वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस के डाॅ0 सी0वी0 रमन सभागार में मनोरोग एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वांधान में आयोजित योगा फाॅर मेन्टल एण्ड फिजिकल वेल बीईंग विषय पर आधारित एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, मुम्बई से आये प्रो0 जी0एस0 रंधावा, विख्यात मनोचिकित्सक अम्बाला से प्रो0 (डाॅ0) सुरेश जी मेहता, अन्तर्राष्ट्रीय पंतजलि योगपीठ से आचार्य दीपक, डीन डाॅ0 प्रभु एम0एच0, एम0एस0 डाॅ0 शिशिर पाटिल, डाॅ0 संदीप चैधरी, डाॅ0 आलोक कुमार आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा कके सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

अपने सम्बोधन में मुम्बई से आये विख्यात चिकित्सक प्रो0 जी0एस0 रंधावा ने कहा कि आज मार्डन लाईफ स्टाईल में जहां प्रत्येक व्यक्ति, तनाव, दुख, बिमारियों एवं अशान्ति से जूझ रहा है, वहा पर संतुलित खान-पान, सही दिनचर्या के साथ-2 योग एवं आध्यात्म का रोल सबसे अहम हो जाता है। यदि हम योग व आध्यात्म के बल पर स्वयं को स्वस्थ रखते हुए स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत के सपने को सच करने में अपना प्रभावी योगदान देते है, तो जल्द ही भारत फिर से दुनिया का सिरमौर होगा।

एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला को आर्गेनाईजिंग कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 संदीप चैधरी, डाॅ0 सुशील कुमार, डाॅ0 विवेक पाठक, डाॅ0 अमित जैन आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर डाॅ0 रामकृष्णन, डाॅ0 विवेक, डाॅ0 कीर्ति कंवर, डाॅ0 उदित, डाॅ0 गजल गुप्ता, डाॅ0 दिव्यजीत, डाॅ0 रविन्द्र, डाॅ0 सौरभ सिंह, डाॅ0 अलंकृता सिंह, डाॅ0 छत्रजीत सिंह, डाॅ0 मंयक राज, डाॅ0 अनमोल अनेजा, डाॅ0 श्रेया शर्मा, डाॅ0 अंजलि, डाॅ0 संचारी घोष, डाॅ0 मिताली, डाॅ0 ममता, डाॅ0 अपर्णा सिंह, डाॅ0 यश पाटिल, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज चैधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला का शानदार संचालन डाॅ0 कीर्ति कंवर, डाॅ0 विदिशा, डाॅ0 ममता एवं डाॅ0 दीक्षा ने संयुक्त रूप से किया।

5
254 views

Comment