logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीजेपी के प्रदर्शन पर शैंकी वर्मा का तंज

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के जनपद मेरठ के कुछ नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के सांसद के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया, जो पूरी तरह से असंवेदनशील एवं दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है।

जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने छोटे भाई श्री प्रतीक यादव जी के निधन के गहरे दुःख में परिवार के साथ खड़े होकर अंतिम संस्कार एवं पारिवारिक दायित्व निभा रहे थे, उस समय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा राजनीतिक प्रदर्शन करना मानवता एवं संवेदनशीलता दोनों के विपरीत है।

दुःख की इस घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर संवेदनाएं प्रकट करना भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मर्यादा का हिस्सा रहा है, लेकिन भाजपा नेताओं ने जिस प्रकार प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाजी की, उससे उनकी संवेदनहीन सोच उजागर होती है।

समाजवादी पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पारिवारिक दुःख एवं मानवीय संवेदनाओं का सम्मान करना जानती है। भाजपा नेताओं को भी राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठकर सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।

आज प्रदेश की जनता देख रही है कि एक तरफ समाजवादी विचारधारा परिवार, संवेदना और सामाजिक एकता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर भाजपा केवल अवसरवादी राजनीति करने में लगी हुई है।

2
404 views

Comment