logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूटर चलाते नज़र आए बीजेपी नेता कमल दत्त शर्मा

मेरठ में ऊर्जा संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। युद्ध जैसे वैश्विक हालातों के बीच उत्पन्न ऊर्जा संकट को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को अमल में लाते हुए मेरठ शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमल शर्मा ने अपने निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों को खड़ा कर दिया है और अब बैटरी संचालित स्कूटी से क्षेत्र में जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

शहर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कमल शर्मा ने लोगों से भी ऊर्जा बचत और वैकल्पिक ऊर्जा साधनों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में पेट्रोल-डीजल की बचत केवल आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि देशहित और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय बन चुका है।

कमल शर्मा ने कहा कि यदि हर नागरिक छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाए और ऊर्जा संरक्षण को अपनी आदत बना ले, तो देश को बड़े संकटों से बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों और ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि देशहित में ऊर्जा बचत ही आज सच्ची राष्ट्रसेवा है।

3
585 views

Comment