तहसील कार्यालय पांढुर्णा में लगा टी.बी. मुक्त भारत अभियान का 100 दिवसीय निश्चय शिविर
तहसील कार्यालय पांढुर्णा में लगा टी.बी. मुक्त भारत अभियान का 100 दिवसीय निश्चय शिविर
पांढुर्णा
तहसील कार्यालय पांढुर्णा में आज टी.बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 100 दिवसीय निश्चय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अल्का एक्का के निर्देशानुसार किया गया।
शिविर की अध्यक्षता डॉ. दीपेन्द्र सलामे द्वारा की गई। स्वास्थ्य शिविर में 98 कोटवार एवं 9 कार्यालयीन कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बी.पी., शुगर, टी.बी., सीबीसी एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले की उपस्थिति में संपन्न हुईं।
शिविर के सफल आयोजन में प्रभारी तहसीलदार प्रेक्षा पाठक का विशेष सहयोग रहा। प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल को टी.बी. मुक्त भारत अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।