logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CHATRA : चतरा में 2 किलो से अधिक अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

चतरा में 2 किलो से अधिक अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

चतरा (झारखंड)। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चतरा के तरफ से सफेद रंग के बलेनो कार से अवैध अफीम लेकर ईटखोरी की ओर जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०), चतरा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ईटखोरी-चतरा रोड पर बक्सा पुल के पास चेकिंग लगाया गया।

चेंकिग के दौरान सफेद रंग का बलेनो कार से 02 किलो 28 ग्राम अफीम जैसा अर्धगीला भुरा गाढा पदार्थ एवं एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल के साथ विकाश कुमार पे० स्व० प्रमोद साव सा० लिपदा थाना सदर जिला चतरा को गिरफ्तार गया है तथा अन्य सहयोगियों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है।

इस संबंध में ईटखोरी थाना कांड सं0- 62/26, दि०- 13.05.2026, धारा- 18(इ)/28/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

जप्ति सूची:-

1. *अफिम*-02 किलो 28 ग्राम (अर्धगीला)

2. *मोबाईल*-01 रियलमी कंपनी का।

3. एक सफेद रंग का *बलेनो कार* नं०- JH02BJ-5997

गिरफ्तारीः-

1. विकाश कुमार पे० स्व० प्रमोद साव सा० लिपदा थाना सदर जिला चतरा

छापामारी दलः-

1. पुलिस उपा० (मु०), चतरा श्रीमति अमिता लकडा, चतरा ।

2. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार सिंह थाना प्रभारी ईटखोरी थाना, चतरा ।

3. स०अ०नि० पंकज कुमार, ईटखोरी थाना, चतरा ।

4. स०अ०नि० दुखीराम महतो, ईटखोरी थाना, चतरा ।

5. आ० 604 ओम प्रकाश यादव, ईटखोरी थाना, चतरा ।

6. आ0 335 जयपाल उराँव, ईटखोरी थाना, चतरा ।

7. चा०आ० 955 रविकांत सिंह, ईटखोरी थाना, चतरा।

24
1334 views

Comment