logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंखों के मुफ्त में करवाएंगे गए ऑपरेशन-अमित मैहरामपुर

मैहरामपुर, यमुनानगर l बुधवार को स्वर्गीय चौधरी राम लाल जन कल्याण समिति द्वारा सुमेश चंद्र मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से सुमेश चंद्र मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल जोड़ियों यमुना नगर में मुफ्त 6 मरीजों के आंखों के ऑपरेशन करवाएं, जिसमें सारा खर्च ट्रस्ट द्वारा किया गया हॉस्पिटल के डॉ. राजेश गर्ग (एम एस) की टीम ने ऑपरेशन कर अच्छे गुणवत्ता वाले गारंटी के लैंस डाले समिति के सदस्य अमित मैहरामपुर ने बताया कि 5 मई को उनके पिता वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय राम लाल की पुण्य तिथि पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें डॉ इंदु कपूर ऑप्टोमेट्रिक के द्वारा जांच के बाद 13 जरूरतमद मरीजों के आंखों के ऑपरेशन होने तय हुए थे जिसमें से आज बुधवार को कुल 6 मरीजों के ऑपरेशन है हुए जिसमें 5 महिलाएं और 1 पुरुष का ऑपरेशन हुआ बाकी ओर मरीजों के अगले बुधवार को ऑपरेशन होने तय हुए है, अमित ने सभी मरीजों ओर गांव की तरफ से सेवा भारती यमुना नगर ओर डॉ इंदु कपूर ऑप्टोमेट्रिक व सुमेश चंद्र मेमोरियल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया अमित ने कहा कि वह इन सभी समाज सेवी के माध्यम से आगे भी ऐसे ऐसे सेवा कार्य करते रहेंगे जिसमें हर जन का कल्याण हो ताकि वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय राम लाल मैहरामपुर को सभी की तरफ से श्रद्धांजिल मिल सके और उनका जन कल्याण वाला सपना पूरा हो सके l

3
100 views

Comment