logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत मृत किसान परिवार को 4 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत मृत किसान परिवार को 4 लाख की सहायता

पांढुर्णा / सौंसर

#मुख्यमंत्री_कृषक_जीवन_कल्याण_योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा खेत में कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटने से मृत किसान के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जामछीखोला तहसील सौंसर निवासी आकाश पिता कचरू नागपुरे की खेत में कृषि कार्य करते समय ट्रैक्टर पलटने से दुःखद मृत्यु हो गई थी। मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का एवं नायब तहसीलदार सौंसर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

कलेक्टर द्वारा मृतक के वारिस श्री चंद्रशेखर नागपुरे निवासी ग्राम जामछीखोला तहसील सौंसर के पक्ष में 4 लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

प्रशासन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि प्रभावित परिवार को राहत मिल सके।

#पांढुर्णा #मुख्यमंत्री_कृषक_जीवन_कल्याण_योजना #सौंसर #किसान_सहायता

9
1862 views

Comment