सपा नेता बाबर चौहान खरदौनी समेत कई नेता आसपा में शामिल, नगीना सांसद चन्द्रशेखर ने दिलाई सदस्यता
मेरठ। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद बुधवार को मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सपा और बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के कई स्थानीय नेताओं ने चंद्रशेखर आजाद की उपस्थिति में आसपा की सदस्यता ग्रहण की।
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सपा नेता बाबर चौहान खरदौनी, सपा नेता दिलशाद भाटी, तौफीक इलाही और कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से आजाद समाज पार्टी में शामिल कराया।