एमपीएस मेन विंग में हुआ अलंकरण समारोह, डीएम रहे मुख्य अतिथि
मेरठ। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान का नाम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और नेतृत्व की वह मशाल है जो भविष्य के अंधकार को मिटाती है। इसी ध्येय को चरितार्थ करते हुए मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में बुधवार को अलंकरण समारोह का अत्यंत गौरवमयी आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम डा0वीके सिंह , डा. उमंग अरोड़ा (बाल रोग विशेषज्ञ), डा. सीमा त्यागी , निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री तथा कर्नल ज्ञान सिंह तोमर , डायरेक्टर एकेडेमिक्स एंड सिस्टम्स, एमपीएस ग्रुप द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।