बेगमपुल पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
मेरठ। बेगम पुल व्यापार संघ व डाक्टर संजौली अग्रवाल के संयुक्त तत्वाधान मे एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन न्यू मार्केट बेगमपुल मे आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा पार्षद अजय चन्द्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुधा सेठ, महामंत्री पुनित शर्मा, उपाध्यक्ष अतुल बंसल, अरूण रस्तौगी, गौरव गुप्ता, राकेश गोयल, अनुपमा रस्तौगी, शशि भूषण महेश्वरी, राजीव सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, कुलदीप रस्तौगी, आनन्द शर्मा आदि उपस्थित रहे।
शिविर में होम्योपैथी चिकित्सक संजौली अग्रवाल, दंत चिकित्सक वेदांत कंसल के साथ डा0नूपुर दूबे, व डा0कनिका महेश्वरी ने करीब 85 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया तथा होम्योपैथी की निशुल्क दवा उपलब्ध कराई। शिविर में डाक्टर लाल पैथ द्वारा भारी डिस्काउंट के साथ मरीजों की जांच की गई।