विनीत शारदा ई-स्कूटी चलाकर रोड पर निकले
मेरठ। पीएम मोदी और सीएम योगी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट फैसले के बाद भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा भी बुधवार को कार छोड़कर ई-स्कूटी से शहर में निकले हैं। विनीत शारदा ने कहा कि अब वो इसी स्कूटी से नियमित शहर में घूमेंगे, जनसंपर्क करेंगे।
ये स्कूटी उनके बेटे की है जिसे अब तक बेटा चलाता था लेकिन आज से वो इस स्कूटी को चलाएंगे। उन्होने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी की अपील का सभी को सम्मान करना चाहिए।