मेरठ में एक लाख का इनामी जुबैर मुठभेड़ में ढेर
मुनीर गैंग का था सक्रिय सदस्य
मेरठ। एसटीएफ और लोहियानगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जुबैर ढेर हो गया। अलीपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान जुबैर पुत्र रफतउल्ला निवासी नौशा थाना बरला जनपद अलीगढ़, हाल निवासी शाहीन बाग दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से एक बाइक, दो पिस्टल बरामद हुईं। एसटीएफ अफसरों के अनुसार जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज थे।
वह 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में हुए राव दानिश हिलाल हत्याकांड में वांछित चल रहा था और उस पर अलीगढ़ पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।