logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GIRIDIH : पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह (झारखंड)। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गिरिडीह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना एवं प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बसनवारी, कोलहरिया जंगल में कुछ साइबर अपराधी मोबाइल फोन के माध्यम से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आबिद खान के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोलहरिया जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर कुल छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड एवं 5 बाइक बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे Mahanagar gas bill update.apk, rto e-challan check.apk एवं mgl gas.apk जैसे फर्जी APK लिंक भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे और उनके साथ साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या-14/2026 दिनांक 12.05.2026 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

महेंद्र कुमार मंडल

कृष्णा कुमार मंडल उर्फ बागी

ईश्वर मंडल

पंकज कुमार मंडल

राजेश कुमार मंडल

आदित्य कुमार मंडल उर्फ राजा बाबू

सभी आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र, जिला गिरिडीह के निवासी बताए गए हैं।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी कृष्णा मंडल पूर्व में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 38/2023 एवं 43/2023 में जेल जा चुका है। वहीं महेंद्र कुमार मंडल दिल्ली के सफदरगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के मामले में पूर्व में काराधीन रह चुका है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

छापेमारी दल में आबिद खान, रामेश्वर भगत, गुंजन कुमार, संजय मुखियार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड न करें तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर थाना या स्थानीय पुलिस को दें।

16
1151 views

Comment