logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

जमशेदपुर (झारखंड)। संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल-8 द्वारा द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन तुलसी भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त राजीव रंजन, हसन इमाम मलिक, अवधेश गिरी तथा धनंजय सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से वृद्धाश्रम विषय पर आधारित प्रस्तुति, जिसमें समाज में बुजुर्गों की स्थिति को भावपूर्ण तरीके से दर्शाया गया, दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही विविधता में एकता विषय पर प्रस्तुत कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

अपने संबोधन में राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, उत्तम चरित्र एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ संस्कार का समन्वय ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।

इस अवसर पर अविनाश कुमार, अरुणाभूषण, रागिनी भूषण, अमित गिरी, विक्रम सिंह, चंद्रशेखर पर्वत, लूसी सिंह, इंद्रजीत कल्सी, अखिलेश्वर सिंह, राजकुमारी घोष तथा प्रसनजीत तिवारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह एवं विद्यालय सचिव सौरव गिरी ने मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी सहभागिता रही।

विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल एडमिन के.सी. भारती, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खण्डाईत, कोऑर्डिनेटर स्वाति झा, बर्मामाइंस शाखा की कोऑर्डिनेटर श्रीमती निर्मला जी, कल्चरल हेड चुमकी कुमारी, एग्जामिनेशन हेड विश्वास त्रिपाठी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।

12
543 views

Comment