logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना प्रक्रिया में नागरिकों की सहभागिता की अपील

जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना प्रक्रिया में नागरिकों की सहभागिता की अपील

जमशेदपुर (झारखंड)। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर द्वारा झारखण्ड के सभी नागरिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं परिवारों से अपील की जाती है कि वे भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई जनगणना 2027 की स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।

अब नागरिक स्वयं अपने मोबाइल अथवा लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी है तथा इससे जनगणना कार्य को अधिक तेज एवं सटीक बनाने में सहायता मिलेगी।

नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर निम्नलिखित चरणों के माध्यम से अपनी स्व-गणना पूर्ण कर सकते हैं:

* पोर्टल पर पंजीकरण कर परिवार की जानकारी दर्ज करें

* मोबाइल OTP के माध्यम से सत्यापन करें

* डिजिटल मैप पर अपने निवास की सही लोकेशन चिन्हित करें

* परिवार एवं आवास संबंधी विवरण भरकर अंतिम रूप से सबमिट करें

* सबमिट के उपरांत प्राप्त 11 अंकों की SE ID सुरक्षित रखें तथा प्रगणक के आगमन पर उपलब्ध कराएं

चैम्बर नागरिकों से विशेष आग्रह करता है कि जानकारी भरते समय पूर्ण सावधानी बरतें, क्योंकि अंतिम सबमिट के बाद संशोधन संभव नहीं होगा।

सही एवं व्यापक जनगणना राज्य एवं देश की विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं व्यापारिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतः प्रत्येक परिवार का इस प्रक्रिया में सहभागी होना अत्यंत आवश्यक है।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सभी व्यापारिक संगठनों, उद्योगों एवं सामाजिक संस्थाओं से भी अनुरोध करता है कि वे अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें एवं उन्हें डिजिटल माध्यम से जनगणना पूर्ण करने हेतु प्रेरित करें।

आज सिंहभूम चैम्बर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चैम्बर भवन में मोबाईल फोन के जरिये स्व-गणना की प्रक्रिया को पूरा करते हुये इसका लाभ उठाया।

13
1105 views

Comment