14 मई को गांव ककरोई में आयोजित होगी बाढ़ आपदा पर मॉक एक्सरसाइज-उपायुक्त नेहा सिंह*
सोनीपत, 13 मई। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष नेहा सिंह ने बताया कि बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से 14 मई को जिला के गांव ककरोई में बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इस मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से विभिन्न विभागों की आपसी समन्वय क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि इस मॉक एक्सरसाइज में सिंचाई विभाग नोडल होगा और अन्य संबंधित विभाग अपने सभी उपकरणों के साथ एक्सरसाइज स्थल पर उपस्थित होगा। उन्होंने बताया कि इस मॉक एक्सरसाइज के लिए लघु सचिवालय को ऑपरेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा पंचायत भवन महलाना के पास स्थित एक खाली प्लॉट को स्टेजिंग एरिया तथा सिविल अस्पताल सोनीपत को हैल्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा