logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन, KGMU में डॉक्टरों ने किया मृत घोषि

लखनऊ से बड़ी खबर

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री के छोटे बेटे, पूर्व मुख्यमंत्री के छोटे भाई तथा भाजपा नेत्री के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें (KGMU) लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित आवास पर लाया जाएगा। उस समय अपर्णा यादव लखनऊ से बाहर थीं, सूचना मिलते ही वह वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।

इस दुखद समाचार के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

सुमित पाण्डेय
सदस्य, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन
गोमती नगर, लखनऊ

16
1101 views

Comment