logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GARHWA : बूढ़ा पहाड़ में विकास और सुरक्षा व्यवस्था का CRPF स्पेशल डीजी ने लिया जायजा

बूढ़ा पहाड़ में विकास और सुरक्षा व्यवस्था का CRPF स्पेशल डीजी ने लिया जायजा

गढ़वा (झारखंड)। दीपक कुमार ने 12 मई 2026 को गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बूढ़ा पहाड़ कैंप का दौरा कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि झारखंड एवं छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ कभी नक्सलियों का अभेद्य गढ़ माना जाता था, जहां आम नागरिक भय और अविकास के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर थे। लेकिन वर्तमान समय में जिला प्रशासन, Central Reserve Police Force तथा गढ़वा पुलिस के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में विकास और शांति का नया वातावरण स्थापित हुआ है।

दौरे के दौरान स्पेशल डीजी ने पुलिस एवं CRPF के अधिकारियों और जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को नक्सल प्रभाव से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अभी भी चुनौती पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और सक्रिय नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की तैनाती, ऑपरेशनल तैयारियों तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही राज्य सरकार की बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट योजना के तहत सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

इस अवसर पर साकेत कुमार, पंकज कुमार, किशोर कौशल, आशुतोष शेखर, अमरेंद्र कुमार सिंह, रोहित रंजन सिंह, सुभाष कुमार पासवान तथा दीपक कुमार मौर्य सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

दौरे के उपरांत सभी अधिकारी बूढ़ा पहाड़ से गढ़वा स्थित CRPF 172 BN मुख्यालय पहुंचे, जहां आयोजित सैनिक सम्मेलन समारोह में भाग लिया गया।

1
1491 views

Comment