logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोकारो : दिव्यांग बच्चों के लिए खुला आधुनिक थेरेपी सेंटर |

बोकारो में दिव्यांग एवं विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए एक बड़ी पहल की गई है। आज बी.एस. सिटी के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में पहला कदम एनजीओ द्वारा स्थापित इंडिया थेरेपी सेंटर का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने फीता काटकर किया। इस सेंटर में दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की थेरेपी, परामर्श और कौशल विकास से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक और संवेदनशील कदम बताया। उद्घाटन समारोह में डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि जीवन का मूल उद्देश्य दूसरों की सेवा करना है और समाज में ऐसी सकारात्मक पहल लगातार बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह की गतिविधियां समाज को मजबूत और संवेदनशील बनाती हैं। संस्था की ओर से श्रीमती अनिता कुमारी ने बताया कि सेंटर का उद्देश्य दिव्यांग एवं विशेष जरूरत वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। यहां बच्चों को थेरेपी के साथ-साथ मार्गदर्शन और कौशल विकास की सुविधाएं भी दी जाएंगी। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

5
737 views

Comment