JAMSHEDPUR : जनहित मुद्दों पर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू की अधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक
जनहित मुद्दों पर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू की अधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक
जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्णिमा साहू ने आज जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर Tata Steel UISL के महाप्रबंधक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में वाटर मैनेजमेंट, बिजली विभाग, पब्लिक हेल्थ, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, रोड एवं सिविल कंस्ट्रक्शन, पार्क एवं गार्डनरी विभाग तथा मोहरदा वाटर प्लांट से जुड़े विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्र की जनता से जुड़ी कई समस्याओं एवं उनके त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक पूर्णिमा साहू ने विशेष रूप से बिजली एवं पानी कनेक्शन में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए इसे जल्द दूर करने की मांग की।
आगामी मॉनसून को ध्यान में रखते हुए नाला-नालियों की सफाई, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने संबंधित विभागों को आवश्यक सुझाव देते हुए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
बैठक में मौजूद महाप्रबंधक एवं विभागीय अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से पहल करते हुए शीघ्र निष्पादन एवं समाधान का आश्वासन दिया।