logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ की माछरा गौशाला में अव्यवस्थाओं का खुलासा, सीएम योगी से शिकायत की तैयारी

मेरठ जनपद के माछरा स्थित गौशाला से बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष मयंक त्यागी आज गौशाला निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां व्यवस्थाओं की गंभीर स्थिति देखने को मिली।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई अनियमितताएं पाई गईं। मृत गायों को दफनाने की कोई उचित व्यवस्था मौजूद नहीं थी और परिसर में बड़ी संख्या में मृत पशुओं की हड्डियां बिखरी हुई दिखाई दीं। वहीं तीन गायों की हालत बेहद गंभीर और दयनीय पाई गई।

इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए गौ सेवक मयंक त्यागी ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी मेरठ के जिलाधिकारी से मुलाकात कर दी जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि गौशाला की लापरवाही से जुड़ी पूरी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंचाई जाएगी, ताकि मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान कपिल शर्मा, अंकित सिंह, रजत त्यागी, अभिषेक गुर्जर और हिमांशु सहित कई गौ सेवक मौजूद रहे।

2
382 views

Comment