logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCH : हिन्दपीढ़ी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

रांची के हिन्दपीढ़ी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

रांची (झारखंड)। पुलिस ने हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर, गांजा, भारी मात्रा में नगदी, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री बरामद की है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 11 मई 2026 को शाम 6:05 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि Hindpiri थाना क्षेत्र के खेत मोहल्ला बच्चा कब्रिस्तान के पास कुछ लोग एजेंटों के माध्यम से अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी के दौरान पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर पांच लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में उनके पास से ब्राउन शुगर, गांजा एवं नकदी बरामद की गई। आरोपियों की निशानदेही पर एक महिला के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा, नगदी एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

1. साहिल उर्फ चरका, निवासी बच्चा कब्रिस्तान, हिन्दपीढ़ी

2. मो. एजाज उर्फ बाबू, निवासी कर्बला चौक डोम टोली, लोअर बाजार

3. अवधेश यादव, निवासी कडरू, अरगोड़ा

4. अनिल कुमार महतो, निवासी न्यू मधुकम रोड, सुखदेवनगर

5. सरवर अंसारी, निवासी प्रेस गली, मोती मस्जिद, हिन्दपीढ़ी

6. शहनाज खातून, निवासी बच्चा कब्रिस्तान नदी ग्राउंड, हिन्दपीढ़ी

बरामद सामग्री
ब्राउन शुगर
गांजा
मोबाइल फोन

इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन

TAZOWIN इंजेक्शन के बॉक्स

Nitrosun टैबलेट

नगद 8,74,200

अन्य आपत्तिजनक सामग्री

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

निखिल राय, सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली

रंजीत कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी हिन्दपीढ़ी

सनोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी कोतवाली

नितिन कुमार, थाना प्रभारी डेली मार्केट

लव कुमार, थाना प्रभारी लोअर बाजार

रेणुका टुडू, महिला थाना प्रभारी

आनंद मोहन कुमार

मिंटू भारती

पिंटू पासवान

अन्य सशस्त्र बल

पुलिस ने कहा है कि रांची शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

15
777 views

Comment