लिटिल एपेक्स स्कूल द्वारा मदर्स डे पर कार्यक्रम
बच्चों के साथ-साथ मम्मियों ने भी रैंप पर बिखेरा जलवा
मेरठ। बेगमबाग स्थित दी लिटिल एपेक्स स्कूल द्वारा बच्चा पार्क स्थित आईएमए हाल मे मदर्स डे सेलिब्रेशन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती विभा सिंह एडिशनल एसपी, पीटीएस, मेरठ रही व गेस्ट ऑफ आनर डा. विभा नागर व प्रियंका जैन रही।
कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत से हुयी जिसके बाद बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुती और नाटिका के माध्यम से माँ के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त किया। प्रिंसीपल संगीता नोटानी ने सभी उपस्थित माताओ का स्वागत किया और कहा माँ बच्चे की पहली गुरू होती है और उनका प्यार जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में मदर्स के लिये फैशन शो, डाँस प्रतियोगिताओ और लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एपेक्स ग्रुप के चेयरमैन डा. बृज भूषण ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता में माँ को ईश्वरीय स्वरूप माना गया है जो सभी के लिये वंदनीय है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चीफ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप गोयल, डायरेक्टर संजय गोयल के साथ साथ टीचर्स रश्मी, रिचा, पारूल, सुरभि, तनु, नैन्सी, क्षितिका, अदिती, रूपाली, अलिशा, सांची का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन पलक और तनवी ने किया।