दी गुरूकुल किड्स द्वारा उत्साह से मनाया गया मदर्स डे कार्यक्रम
मेरठ। दी गुरूकुल किड्स स्कूल द्वारा मदर्स डे पर मास्करेड पार्टी का आयोजन दिल्ली रोड स्थित होटल कॉन्वे में किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य श्रीमती सारिका गुप्ता द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा क्रिएटिव स्टाल लगाये गये तथा माताओं द्वारा रैंप पर अपना जलवा बिखेरा गया। कार्यक्रम में 5 से 15 वर्ष आयु के बच्चों द्वारा मनमोहक वेषभूषा में शानदार प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशु, प्रियंका, मुस्कान, रूपाली, नैंसी, शिवानी द्वारा जहां प्रिंसीपल के साथ मिलकर विशेष भूमिका निभाई वहीं प्रिंसीपल सारिका गुप्ता द्वारा गिफ्ट भी प्रदान किये गये।