सेंट्रल मार्किट में महिलाओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ
मेरठ। शास्त्री नगर सेक्टर-3 में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही हैं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद कर रही हैं। तेज धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर डटी रहीं।