कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में मंगलवार तड़के एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का टेंट का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह मकान इत्तेफाक नगर स्थित उस्मानिया मस्जिद के पास सईद धोबी का है। सईद इस मकान का उपयोग टेंट के कपड़े धोने और रखने के लिए करते थे।