logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BOKARO : पुलिस ने बरामद किए 60 खोए हुए मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए

बोकारो पुलिस ने बरामद किए 60 खोए हुए मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए

बोकारो (झारखंड)। पुलिस ने खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चास एवं बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के थाना और ओपी स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चास एवं बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना/ओपी में मोबाइल गुम होने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारियों को CEIR पोर्टल का उपयोग कर खोए हुए मोबाइल की जल्द बरामदगी का निर्देश दिया गया।

निर्देश के आलोक में CEIR Portal का इस्तेमाल करते हुए चास एवं बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के थाना/ओपी द्वारा कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन के बाद आज दिनांक 12 मई 2026 को सभी वास्तविक मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस सौंप दिए गए।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें तथा सरकार द्वारा जारी CEIR Portal पर आवश्यक विवरण दर्ज करें। इससे मोबाइल के इस्तेमाल की जानकारी संबंधित थाना एवं आवेदक तक पहुंच सकेगी और बरामदगी में मदद मिलेगी।

यह अभियान साइबर अपराध नियंत्रण एवं आम लोगों की सुविधा के लिए बोकारो पुलिस की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

37
1255 views

Comment