शा. उच्च मा. वि. मोरडोंगरी में योग एवं प्राणायाम का सफल आयोजन
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में समर केम्प गतिविधियों का संचालन
समर कैम्प में बच्चों ने सीखा योग और प्राणायाम
शा. उच्च मा. वि. मोरडोंगरी में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ योग सत्र
कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में संचालित समर कैम्प गतिविधियों के तहत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरडोंगरी में योग एवं प्राणायाम सत्र का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सुश्री नेहा बागड़े ने श्रीमती रेखा देशमुख के सानिध्य में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान बच्चों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योग गतिविधियों में भाग लिया। समर कैम्प के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और विद्यार्थियों ने नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया।