logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का उद्घाटन

बिष्टुपुर में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का उद्घाटन

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने जानकारी दी कि बिष्टुपुर में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का उद्घाटन माननीय उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव द्वारा किया गया।

जमशेदपुर में शुरू हुआ यह नया इम्पोरियम राज्य की पारंपरिक कला, संस्कृति एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इम्पोरियम के माध्यम से स्थानीय कारीगरों एवं हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि झारक्राफ्ट राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है। नए इम्पोरियम के खुलने से स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इम्पोरियम में हस्तनिर्मित वस्त्र, डोकरा कला, बांस एवं लकड़ी से बने उत्पाद, पारंपरिक हस्तशिल्प तथा झारखंड की संस्कृति से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

32
1689 views

Comment