जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने सुनीं समस्याएं
21 आवेदकों की शिकायतों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने सुनीं समस्याएं
21 आवेदकों की शिकायतों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित जनसुनवाई में आज कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में 21 आवेदकों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान आवेदकों ने राजस्व, बिजली, पेयजल, सड़क, सामाजिक योजनाओं एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार प्रेक्षा पाठक, प्रभारी सीईओ जनपद पांढुर्णा विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे मामलों के शीघ्र समाधान में सहायता मिल रही है।