CHATRA : चतरा पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
चतरा पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
चतरा (झारखंड)। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 11 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि Pathalgada थाना क्षेत्र अंतर्गत चरेत-नावाडीह के पास अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी के दौरान पुलिस ने चरेत-नावाडीह के समीप से मनु कुमार गुप्ता (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 20.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल एवं एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
इस संबंध में पथलगड्डा थाना कांड संख्या 31/2026 दिनांक 11.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
जब्त सामान
लगभग 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ
ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल
हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
गिरफ्तार आरोपी
1. मनु कुमार गुप्ता, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता चतुरगुण साव, निवासी चंडी बारियातू, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुबम भास्कर
थाना प्रभारी राकेश कुमार
सहायक अवर निरीक्षक धनश्याम प्रसाद सिंह
पथलगड्डा थाना सशस्त्र बल
पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।