logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GODDA : गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा (झारखंड)। पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा को गुप्त सूचना मिला कि मेहरमा थाना अन्तर्गत मेहरमा थाना कांड सं0-46/26 लूट की घटित घटना में संलिप्त व्यक्ति ब्रजेश कुमार मंडल एवं सूरज कुमार मंडल अपने गांव मोहनपुर थाना एकचारी दियारा मे भ्रमणशील है जिसके पास से कांड मे लूटा गया मोटरसाईकिल एवं अन्य समान है। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

उक्त छापामारी दल के द्वारा अभियुक्त ब्रजेश कुमार मंडल एवं सुरज कुमार मंडल से पूछताछ किया गया जिनके निशादेही के आधार पर मेहरमा ब्रह्मबाबा स्थान धमड़ी रोड से दिनांक 26/03/26 को शाम में समय करीब 07.30 बजे लूटा गया मोटरसाईकिल एवं मोबाइल को बरामद किया गया।

तत्पश्चत इनको विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनो अभियुक्तो के द्वारा अपना अपराध स्वीकारोक्ति बयान अंकित कराया गया है जिसमे इनके साथ एक अन्य व्यक्ति शामिल है जो वर्तमान में जिला भागलपुर में गिरफ्तार होकर माननीय न्यायिक हिरासत में है जिसना छः कांडो का आपराधिक इतिहास है।

गिरफ़्तार अभियुक्त का नामः-

1. ब्रजेश कुमार मंडल उम्र 25 वर्ष पिता अशोक मंडल सा०- छोटी मोहनपुर, थाना एकचारी दियार जिला भागलपुर (बिहार)
2. सूरज कुमार मंडल उम्र 20 वर्ष पिता श्री सुखदेव मंडल सा०-बड़ी मोहनपुर, थाना एकचारी दियार जिला भागलपुर (बिहार)

आपराधिक इतिहास (ब्रजेश कुमार मंडल)

1. मेहरमा थाना कांड सं0-46/26, दिनांक-26.03.2026 धारा-309 (4) भा०न्या०सं०
2. मेहरमा थाना कांड सं0-42/23, दिनांक-22.03.23 धारा-379 भा0द०वि०
3. मेहरमा थाना कांड सं0-45/23, दिनाक-29.03.23 धारा-392/34 भा०द०वि०
4. मेहरमा थाना कांड सं0-55/23, दिनांक- 18.04.23 धारा-394 भा०द०वि०
5. कहलगांव थाना कांड सं0-567/24 दिनांक 25.10.24 धारा-303(2) भा0न्या0सं0
6. घोघा थाना कांड सं0-54/25 दिनाक-03.05.25 धारा-309(4) भा0न्या0सं0

बरामद समान :-

1. लूटा गया एक लाल रंग का टी०भी०एस० कम्पनी का आपाची मोटरसाईकिल
2. लूटा गया एक विभो कम्पनी का एंड्राएड फोन
3. एक ओप्पो कम्पनी का एंड्राएड फोन
4. एक सैमसंग कम्पनी का एंड्राएड फोन

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम :-

1. पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमा थाना।
2. पु०अ०नि० सत्यदीप, मेहरमा थाना।
3. स०अ०नि० मनोज कुमार रंजन।
4. स०अ०नि० सहदेव प्रसाद, मेहरमा थाना।
5. स०अ०नि० बिरेन्द्र मंडल, मेहरमा थाना।
6. स०अ०नि० रमेश कुमार, मेहरमा थाना।
7. स०अ०नि० सुदील टोप्पो, मेहरमा थाना।
8. आ0/149 बालमिकी कुमार, मेहरमा थाना रिजर्व गार्ड।1

23
1701 views

Comment