CHAIBASA : पुरानी रंजिश में तीर-धनुष से हमला, आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में तीर-धनुष से हमला, आरोपी गिरफ्तार
चाईबासा (झारखंड)। पुलिस ने गंभीर हमले के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 09 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंकी बांदा के पास दुबया बिरुली (उम्र लगभग 60 वर्ष) को भगवान बिरुली उर्फ दोपे (उम्र लगभग 39 वर्ष) द्वारा तीर-धनुष से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थिति में सुधार होने के बाद पीड़ित के फर्दबयान के आधार पर झींकपानी थाना कांड संख्या 17/26 दिनांक 10.05.2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे, निवासी चिड़िया पहाड़ी, थाना झींकपानी, जिला पश्चिमी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसके बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष भी बरामद कर जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को 12 मई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. भगवान बिरुली उर्फ दोपे, उम्र लगभग 39 वर्ष, निवासी चिड़िया पहाड़ी, थाना झींकपानी, जिला पश्चिमी सिंहभूम।
जब्त सामग्री
घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
सह थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजु
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी
पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा
अनुसंधानकर्ता दीपक कुमार मोहंती
झींकपानी थाना के अन्य पुलिसकर्मी
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अपराध से संबंधित सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जीत पानी