logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तस्करी के खिलाफ़ विधायक विजय चौरे का बड़ा आंदोलन पुलिस प्रशासन की उतारी आरती, चक्का जाम की दी चेतावनी

गौ तस्करी के खिलाफ़ विधायक विजय चौरे का बड़ा आंदोलन

पुलिस प्रशासन की उतारी आरती, चक्का जाम की दी चेतावनी

सौसर विधानसभा के विधायक विजय रेवनाथ चौरे ने मोहगांव क्षेत्र में बढ़ रही गौ तस्करी की घटनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

आज नगर मोहगांव स्थित श्री अर्धनारीश्वर मंदिर पहुंचकर विधायक विजय चौरे ने विधिवत पूजनअर्चन किया। इसके बाद बैल बाजार मोहगांव में आयोजित गौ रक्षा जनजागरण सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित गौ प्रेमियों को संबोधित करते हुए गौ तस्करी पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई।

सभा में विधायक चौरे ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गौ तस्करी की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सभा के पश्चात समस्त गौ प्रेमियों के साथ थाना मोहगांव पहुंचकर विधायक ने अनोखे अंदाज में पुलिस प्रशासन की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रशासन को जगाने का सांकेतिक प्रयास है ताकि गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल केवल सांकेतिक विरोध किया गया है, लेकिन यदि गौ तस्करी नहीं रुकी तो समस्त गौ प्रेमियों और क्षेत्रवासियों के साथ उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम किया जाएगा।

विधायक चौरे ने कहा
जितनी हमारी जन्म देने वाली माता पूजनीय है, उतनी ही गौ माता भी पूजनीय हैं। गौ माता की तस्करी किसी भी कीमत पर होने नहीं दी जाएगी।

22
1178 views

Comment