JAMSHEDPUR : सोपोडेरा स्कूल परिसर में युवती की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सोपोडेरा स्कूल परिसर में युवती की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर (झारखंड)। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 09.05.2026 को शाम करीब 6:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा मिडिल स्कूल परिसर में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना कांड संख्या-11/16 दिनांक 09.05.2026 दर्ज कर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की गई।
अनुसंधान के क्रम में मृतका की पहचान मुनिका के रूप में हुई, जिसके बाद परसुडीह थाना कांड संख्या-45/26 दिनांक 09.05.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसकी मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा की जा रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले में संलिप्त युवक की पहचान सोनू कर्मकार के रूप में की गई। आरोपी बिरसानगर जोन नंबर-02, थाना बिरसानगर, जिला पूर्वी सिंहभूम का निवासी बताया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के पास छोटानागड़ा जाने के क्रम में मृतका मुनिका के साथ सोपोडेरा मिडिल स्कूल पहुंचा था। इस दौरान मृतका द्वारा बार-बार शादी का दबाव बनाए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहना गया सफेद रंग का शर्ट भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
सोनू कर्मकार, उम्र करीब 20 वर्ष
जब्त सामान
सफेद रंग का शर्ट
छापामारी दल :-
अविनाश कुमार
अरुण कुमार
रितेश कुमार
हिरालाल दुबे
वासुदेव महतो
संजय कुमार राम
संतोष कुमार विश्वकर्मा