logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GARHWA : गढ़वा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए तीन खोए मोबाइल

गढ़वा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए तीन खोए मोबाइल

गढ़वा (झारखंड)। गढ़वा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बरडीहा थाना क्षेत्र से गुम अथवा चोरी हुए तीन मोबाइल फोन को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। बरडीहा थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मोबाइल फोनों को खोज निकालते हुए उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिया।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह द्वारा सभी बरामद मोबाइल संबंधित धारकों को हस्तगत कराया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने गढ़वा पुलिस के कार्य की सराहना की।

जिन लोगों को मोबाइल वापस सौंपा गया

सुनील कुमार, ग्राम सुखनदी, थाना बरडीहा, जिला गढ़वा

अखिलेश यादव, ग्राम सलगा, थाना बरडीहा, जिला गढ़वा

संजय प्रसाद साव, ग्राम पीपरखांड, थाना ऊंटारी रोड, जिला पलामू

गढ़वा पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल को बरामद किया जा सके।

24
1810 views

Comment