logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रैक्टर ट्राली लेकर कमिश्नरी में जबरन घुस रहे ग्रामीणों की अधिकारियों से तीखी नोकझोक

मेरठ। परतापुर क्षेत्र के कई गांवों में गंदगी और बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। ग्राम कुंडा, ग्राम पुट्ठा और ग्राम डूंगरावली सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली लेकर कमिश्नरी कार्यालय पहुंच गए और वहां जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में काफी समय से सफाई व्यवस्था बदहाल है।

जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

3
89 views

Comment