टोल प्लाजा पर पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का जोरदार स्वागतबोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
मेरठ। दिल्ली-देहरादून मार्ग स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को प्रदेश सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा का भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सोमवार दोपहर टोल प्लाजा पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला के नेतृत्व में डा0 दिनेश शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, लावड़ मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडल महामंत्री रवि पुनिया, जितेंद्र प्रधान, डा. राजीव भारद्वाज, डा. धनेश, मनोज शर्मा, ई विनीत विहान और संदीप विहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।