बुलंदशहर धरने में जाने से पहले ही सपा विधायक शाहिद मंजूर हाउस अरेस्ट
मेरठ। जनपद बुलंदशहर में जमीन मुआवजे की मांग को लेकर किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्ही किसानों के समर्थन मे सोमवार को सपा विधायक शाहिद मंजूर के साथ समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने सपा विधायक को हाउस अरेस्ट कर लिया।
जिस पर सपा विधायक ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबा रही है।