कैंट विधायक व डीएम ने पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना
मेरठ। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुनने के लिये प्रसिद्ध औघनाथ मंदिर में कैंट विधायक अमित अग्रवाल व महापौर हरिकांत अहलूवालिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0वीके सिंह व सीडीओ नूपुर गोयल आदि ने भी विशेष रूप से भाग लेते हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद सभी ने पीएम मोदी का संबोधन सुना।