logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ पुलिस ने किया अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार जनकपुरी कॉलोनी और जाकिर कॉलोनी क्षेत्र में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। छापे के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा .315 बोर, ग्यारह अर्धनिर्मित मैगजीन, छह पिस्टल स्लाइड, छह नाल सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मौके से ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, रेती, आरी, स्प्रिंग और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोईन, शादाब, अमजद उर्फ बॉबी, दिलशाद और हसीन उर्फ भूरा के रूप में हुई है। वहीं कामिल और मुकुल पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2) तथा आयुध अधिनियम की धारा 3, 5, 7, 12 और 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

1
77 views

Comment