CHATRA : चतरा पुलिस का मानवीय चेहरा, प्रतापपुर पुलिस के द्वारा गुमशुदा 12 वर्ष के बच्चे को 24 घंटे के अन्दर बौद्ध गया से किया गया सकुशल बरामद
चतरा पुलिस का मानवीय चेहरा, प्रतापपुर पुलिस के द्वारा गुमशुदा 12 वर्ष के बच्चे को 24 घंटे के अन्दर बौद्ध गया से किया गया सकुशल बरामद
चतरा (झारखंड)। दिनांक-10.05.26 को वादी बीरेंद्र साव पिता स्व0 लखन साव सकिन शंकरपुर थाना प्रतापपुर जिला चतरा थाना आकर लिखित आवेदन दिए की मेरा पुत्र अनमोल कुमार सुबह 04:00 बजे करीब घर से बाहर कही भटक कर चला गया है, जो अब तक वापस नहीं आया हैं। इस संदर्भ में प्रतापपुर थाना सनहा संख्या 07/26 दिनांक 10/05/26 अंकित कर बरामद करने हेतु सोशल मिडिया के माध्यम प्रचार प्रसार किया गया एवं सीमावर्ती थाना को भी सूचित किया।
गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बच्चा भटक कर बौद्ध गया पहुंच गया है। दिनांक-10.05.26 को बौद्ध गया बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उक्त गुमशुदा बच्चा को सही सलामत एवं स्वस्थ हालत में बरामद कर परिजन को सुरक्षित सौंपा गया हैं।
लापता बच्चा का नाम
अनमोल कुमार पिता बीरेंद्र साव सकिन शंकरपुर थाना प्रतापपुर जिला चतरा।