logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोकारो : भाजपा के दबाव में आया प्रशासन ? महताब ने किया सरेंडर, सीधे भेजा गया जेल

बोकारो में हुई चर्चित मारपीट मामले में आखिरकार राजनीतिक दबाव का असर दिखने लगा है। चीरा चास थाना कांड संख्या 37/2026 के नामजद आरोपी महताब अंसारी ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामला 01 मई का है, जब चास के नंदुआ स्थान स्थित एक जिम के पास हर्ष पाण्डेय के साथ कथित रूप से महताब अंसारी, आरिफ अंसारी समेत दर्जनभर लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे बोकारो में मामला गरमा गया था। हैरानी की बात यह रही कि घटना के 10 दिन बाद तक बोकारो पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसे लेकर भाजपा लगातार हमलावर थी। भाजपा के MP ढुल्लू महतो ने पुलिस को 10 मई तक का अल्टीमेटम दिया था। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद राज ने भी एसपी से मुलाकात कर गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
अब सवाल उठ रहा है क्या भाजपा के बढ़ते दबाव और पुलिस की बढ़ी #दबिश के कारण महताब अंसारी को सरेंडर करना पड़ा?
फिलहाल आरोपी जेल पहुंच चुका है, लेकिन बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर सवाल अब भी कायम हैं।

2
100 views

Comment