logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RAMGARH : अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 02 गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं शराब निर्माण की सामग्री बरामद

अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 02 गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं शराब निर्माण की सामग्री बरामद

रामगढ़ (झारखंड)। दिनांक-10.05.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोला थाना अन्तर्गत ग्राम-उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में एक बन्द घर में अवैध विदेशी शराब का निर्माण कर भारी मात्रा में भण्डारण करके आस-पास के क्षेत्रों में तस्करी किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु श्री चन्दन वत्स, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) सह अनुमडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोला थाना अन्तर्गत ग्राम उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में छापामारी किया गया, जिसमे अवैध विदेशी शराब का निर्माण व भण्डारण करके बिक्री करने में संलिप्त दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पकड़ाये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर क्रमशः (1) मनोज मुर्मू, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता भगतु मांझी, ग्राम ऊपर खखरा टोला, पत्थलगढा, थाना-गोला, जिला- रागगढ़ एवं (2) भदरू सिंह, उम्र करीब 42 वर्ष, पिता-श्री शम्भु सिंह, ग्राम चोपादारू, थाना गोला, जिला रामगढ़ बताये। पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर तीन घरो में छापामारी किया गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, विदेशी शराब निर्माण करने से संबंधित सामग्री व अन्य सामग्री बरामद किया गया है।

इनलोगों के द्वारा विदेशी शराब का अवैध निर्माण करने के उपरांत इस पर फर्जी तरीके से होलोग्राम का उपयोग कर भण्डारण कर तस्करी (Trafficking of illicit goods or service) किया जा रहा था। इस संदर्भ में गोला थाना कांड सं0- 51/2026, दिनांक-10.05.2026, धारा-111 (2) (इ)/111

(3)/111(4)/340(2)/342(2)/274/275/292 भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता :-

(1) मनोज मुर्मू, पिता भगतु मांझी ग्राम ऊपर खखरा टोला पत्थलगढ़ा, थाना-गोला, जिला-रामगढ़।

(2) भदरू सिंह, पिता-श्री शम्भु सिंह ग्राम चोपादारू, थाना गोला, जिला- रामगढ़।

बरामद सामानों का विवरणी :-

(1) विभिन्न ब्रांडो का करीब 250 (ढाई सौ) पेटी बिदेशी शराब।

(2) 300 लीटर का 6 (छ:) पीस ड्राम में करीब 1800 लीटर तैयार किया हुआ शराब एवं 01 (एक) पीस खाली ड्रम।

(3) 3 जार Molt भरा हुआ लगभग 120 लीटर।

(4) Royal Gold Cup Extra Smooth लिखा हुआ लेबल (स्टीकर करीब 40 हजार)।

(5) करीब 20,000 (बीस हजार) विभिन्न दारू कम्पनियों का कैप (सील) ।

(6) विभिन्न दारू कम्पनियों का करीब 250 (ढाई सौ खाली कार्टून)।

(7) खाली पानी का जार करीब 50 (पच्चास) पीस ।

(8) 40 निला रंग का जार में स्प्रिट करीब 1600 लीटर।

(9) खाली निला रंग का जार करीब 50 (पच्चास ) पीस।

(10) विभिन्न आकार का शराब का खाली बोतल करीब 20000 (बीस हजार) पीस।

(11) बना हुआ शराब को भरने वाला नल लगा हुआ ड्रम 02 (दो) पीस (निला रंग का)

(12) विभिन्न कम्पनीयों का शराब के बोतलों पर लगने वाला स्टिकर करीब 20000 (बीस हजार)।

(13) एल्कोहॉल मीटर 02 (दो पीस)।

(14) एक सफेद रंग का पिक अप वाहन ।

(15) दो मोटरसाईकिल (होण्डा साईन एवं पैशन प्रो)।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम :-

(1) श्री चन्दन वत्स, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ

(2) श्री पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक, गोला अंचल

(3) श्री कृष्णा कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, रजरप्पा थाना

(4) पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी, गोला थाना

(5) पु०अ०नि० अशोक कुमार, थाना प्रभारी, बरलंगा थाना

(6) पु०अ०नि० अमित कुमार, गोला थाना

(7) पु०अ०नि० कुमार प्रभात रंजन गोला थाना

(8) पु०अ०नि० स्वामी रंजन ओझा गोला थाना

(9) पु०अ०नि० अनिल कुमार सिंह, रजरप्पा थाना

(10) स०अ०नि० बहादुर महतो, गोला थाना

(11) स०अ०नि० दिनानाथ केशरी, गोला थाना

(12) स०अ०नि० संजय कुमार गोराई, गोला थाना

(13) स०अ०नि० तालेबर महतो, गोला थाना

(14) स०अ०नि० तरसिसिया लकड़ा , गोला थाना

(15) आरक्षी 272 राजेश कुमार ओझा, गोला थाना

(16) आरक्षी 330 प्रेमचन्द प्रसाद यादव, गोला थाना

(17) आरक्षी 182 राजकुमार बेदिया, गोला थाना

(18) आरक्षी 105 सुखदेव कुमार साव, गोला थाना

(19) आरक्षी 204 कार्तिक करमाली, गोला थाना

(20) पैंथर मोबाईल दस्ता, गोला थाना

(21) रामगढ़ जिला सशस्त्र बल

1
929 views

Comment