पांढुर्णा में ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का भव्य स्वागत, भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
पांढुर्णा में ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का भव्य स्वागत, भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
जिला पांढुर्णा
आज पांढुर्णा आगमन पर मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिला पांढुर्णा के प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पांढुर्णा में भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जो मंत्री श्री तोमर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्री दीपांकर बैनर्जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठन की एकजुटता और जनता के प्रति समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।