क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को नमन किया
मेरठ। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति के क्रांति वीर अमर शहीदों की पुण्य स्मृति में रविवार को औघनाथ मंदिर में स्थापित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 का उदगम स्थल शहीद स्मारक पर उपस्थित होकर भाजपा नेताओं सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सांसद अरूण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, राज्य महिला आयोग की सदस्या मीनाक्षी भराला, चरण सिंह लिसाडी, आलोक सिसौदिया, सतेन्द्र भराला आदि मौजूद रहे।