logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन करीब 26.84 ग्राम और अनुमानित कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है।

SSP को मिली थी गुप्त सूचना

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक अंतरजिला गिरोह ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सप्लाई में सक्रिय है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।

175 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 26.84 ग्राम बताया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त किए हैं।

कपाली कनेक्शन की जांच

पुलिस के अनुसार, इस सप्ताह सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र से करीब 16.50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामदगी मामले से भी इस गिरोह के तार जुड़े होने की आशंका है। पुलिस अब दोनों मामलों के बीच संबंधों की जांच कर रही है।

गिरोह के नेटवर्क की हो रही पड़ताल

जमशेदपुर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क, सप्लायर और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

32
1806 views

Comment