logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : SSC GD परीक्षा में गड़बड़ी का मामला : रांची में 6 अभ्यर्थी गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

SSC GD परीक्षा में गड़बड़ी का मामला: रांची में 6 अभ्यर्थी गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

रांची (झारखंड)। SSC GD Constable 2026 परीक्षा के दौरान रांची के एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में तकनीकी गड़बड़ी और कथित साइबर हस्तक्षेप का मामला सामने आया है। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अभ्यर्थियों समेत परीक्षा केंद्र से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

परीक्षा के दौरान मॉनिटर में अपने आप चलने लगा कर्सर

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 09 मई 2026 को आयोजित SSC GD Constable 2026 परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान The Futuristic Online Examination Center (सेंटर कोड-160513) के लैब-01 में कुछ कंप्यूटर सिस्टम के मॉनिटर पर कर्सर अपने आप चलने की सूचना मिली।

घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस और परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल पदाधिकारी को दी गई। सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की।

आईटी एक्ट और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज

प्रारंभिक जांच के बाद सेंटर सुपरिटेंडेंट, सेंटर IT हेड और छह अभ्यर्थियों के विरुद्ध सुखदेवनगर (पंडरा) थाना कांड संख्या-167/26 दिनांक 09.05.2026 दर्ज किया गया।

मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2), 61(2) के साथ-साथ IT Act की धारा 66(C), 66(D), 43 तथा परीक्षा अधिनियम की धारा 10/11 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया

जांच के दौरान पुलिस ने परीक्षा केंद्र से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए, जिनमें

06 कंप्यूटर

02 CCTV DVR

02 फायरवॉल डिवाइस

01 एयरटेल राउटर

01 जियो राउटर

01 CPU

02 C-DAC बॉक्स

06 एडमिट कार्ड

05 मोबाइल फोन

01 टैब

शामिल हैं।

गिरफ्तार अभ्यर्थियों का विवरण

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं

1. ऋषिकेश कुमार यादव (27 वर्ष)
निवासी सिंहवला, थाना खुटोना, जिला मधुबनी, बिहार

2. आर्यन कुमार (18 वर्ष)
निवासी शर्मा टांड, थाना जयनगर, जिला कोडरमा

3. राहुल कुमार (21 वर्ष)
निवासी ग्राम लुटा, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग

4. रवि रंजन कुजूर (26 वर्ष)
निवासी चेतर शर्मा टोली, थाना एवं जिला गुमला

5. राजकुमार (22 वर्ष)
निवासी टोला गंगा प्रसाद कन्हाईपुर, जिला पटना, बिहार

6. अनु कुमारी (22 वर्ष)
निवासी ग्राम लोधीपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार

जांच जारी

रांची पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि परीक्षा प्रणाली में कथित हस्तक्षेप कैसे हुआ और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

21
1528 views

Comment