KODERMA : पुलिस को मिली बडी सफलता, हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा पुलिस को मिली बडी सफलता, हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा (झारखंड)। दिनांक 04.05.2026 को तिलैया थाना में वादिनी बुधनी देवी पति स्व0 झरी सिंह ग्राम अम्बाकोला थाना तिलैया जिला कोडरमा द्वारा लिखित रूप में सूचित किया गया कि उनके पति झरी सिंह की पत्थर से सर कूचकर हत्या कर अम्बाकोला जंगल में फेंक दिया गया है, जिसमें उन्होंने महेन्द्र यादव पिता स्व0 बोधी यादव ग्राम ढाब छतनी थाना रजौली जिला नवादा पर संदेह होने का आरोप लगायी।
वादिनी के उक्त आवेदन के आधार पर तिलैया थाना कांड सं0 141/26, दि0 04.05.2026 धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए कांड का गहराई से अनुसंधान करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु कुमार शिवाशीष, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा पु0नि0-सह-था0प्र0, तिलैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कांड का अनुसंधान करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण प्रारंभ किया गया। इस क्रम में विश्वसनीय गुप्तचरों की भी सहायता ली गयी। अनुसंधान के क्रम में मृतक के गाॅव के ही एक व्यक्ति छोटू सिंह पिता स्व0 बासुदेव सिंह को कब्जे में लेकर पुलिस टीम द्वारा गहराई से पूछताछ की गयी तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बतलाया कि कुछ वर्षों पूर्व उसके पूत्र को मारपीट कर हत्या कर दी गयी थी।
जिसमें संबंध में उसे बाद में पता चला था कि उसके ग्रामीण झरी सिंह उसके पूत्र को मारपीट कर हत्या किया था तथा बाद में झरी सिंह उसे धमकी देता था कि जिस तरह उसके पूत्र की हत्या किया है, उसी तरह उसे भी मार देगा। झरी सिंह की धमकी से वह आजिज आ गया था।
इसी दौरान दिनांक 02.05.2026 को गाॅव के दूसरे टोला के मुन्ना महतो के घर पर शादी के उपलक्ष्य में खाना खाने के लिए गये थे, जहाॅ झरी सिंह भी गया था। खाना खाने के बाद अपना घर आने के क्रम में रास्ते में झरी सिंह मिला जो भी मुुन्ना महतो के यहाॅ खाना खाने के बाद अपना घर जा रहा था। रास्ते में फिर झरी सिंह इन्हें गाली गलौज करते हुए धमकी दिया कि जैसे तुम्हारा बेटा को मारे हैं, तुम्हें भी मार देंगें, तब ये एक पत्थर उठाकर झरी सिंह के सर पर मारे, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद उसी पत्थर से कई प्रहार उसके सर पर किये, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। तब मृत शरीर को रास्ते से हटाकर जंगल तरफ कर दिये एवं उस पत्थर को झाडी में छुपा दिये।
घटना के समय पहने हुए कपडे को जलाकर नष्ट कर दिये। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा झरी सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद किया गया है तथा घटनास्थल से खून लगा पुटुस का डंठल भी जप्त किया गया है। तिलैया पुलिस द्वारा अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1.छोटू सिंह पिता स्व0 बासुदेव सिंह साकिन अम्बाकोला थाना तिलैया जिला कोडरमा।
बरामद/जप्ती:-
1.खून लगा पत्थर
2.खून लगा पुटुस का डंठल।
छापामारी दलः-
1.श्री विनय कुमार, पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, तिलैया थाना।
2.पु0अ0नि0 बब्लु कुमार, तिलैया थाना।
3.सशस्त्र बल तिलैया थाना।