logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RAMGARH : PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ पुलिस ने पतरातु स्थित PVUNL प्लांट कैंपस में हुई कॉपर वायर चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 05 फरवरी 2026 को पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत PVUNL पतरातु प्लांट परिसर से कॉपर वायर चोरी की घटना सामने आई थी। इस संबंध में पतरातु थाना कांड संख्या-33/26 दिनांक 05.02.2026 को धारा 305(e)/317(2)/317(4)/329(3)/61(2)(b)/112(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना के बाद पतरातु थाना पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सद्दाम अंसारी (30 वर्ष)
पिता स्वर्गीय मन्नान अंसारी
निवासी हफुआ, थाना पतरातु, जिला रामगढ़

2. अरमान अंसारी उर्फ लाला उर्फ सैफ (22 वर्ष)
पिता बदरुद्दीन अंसारी
निवासी सोलिया, थाना पतरातु, जिला रामगढ़

3. रंजन कुमार (27 वर्ष)
पिता स्वर्गीय बिंदेश्वर महतो
निवासी कटिया, थाना पतरातु, जिला रामगढ़

रामगढ़ पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

42
1259 views

Comment